मलोट में थाना घेराव कर किसानों का विरोध:किसान नेताओं की रात में गिरफ्तारी, रिहाई न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी

पंजाब के मुक्तसर साहिब में पुलिस ने रात में कई गांवों में छापेमारी कर किसान नेताओं को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उन्हें चंडीगढ़ में चल रहे किसान मोर्चे में शामिल होने से रोकने के लिए की गई। इस कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों किसान थाना सदर मुक्तसर साहिब पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव किया। किसानों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस किसानों की दबा रही आवाज किसान नेताओं का कहना है कि सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। वे पुलिस का गलत इस्तेमाल कर किसानों की आवाज दबा रही है। नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर गिरफ्तार साथियों को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। रिहाई नहीं होने पर होगा विरोध किसान नेताओं ने कहा कि वे पहले भी अपने अधिकारों के लिए कई आंदोलन कर चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर गिरफ्तार नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो पंजाब के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होंगे। प्रदर्शन में मौजूद किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं ने सरकार को साफ कर दिया है कि वे किसानों की आवाज दबाने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *