मवेशियों को वाहन में ठूंसकर तस्करी, आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर टाटा सूमो के पिछले हिस्से को काटकर उसमें बेरहमी से ठूंसे गए चार गौवंशों को पुलिस ने छुड़ाया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। दोकड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि गौ तस्कर टाटा सूमो वाहन में मवेशियों को भरकर ले जा रहे हैं। सूचना पर दोकड़ा पुलिस ने कांसाबेल-कुनकुरी के बीच नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की। इसी दौरान टाटा सूमो क्रमांक जेएच 08 ए 8766 आती हुई दिखी। चालक ने दूर से पुलिस को देख वाहन मोड़ लिया और भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया। दोकड़ा पुलिस ने कुनकुरी पुलिस से मदद ली। डुगडुगिया के पास दोनों ओर से घिरते देख तस्कर वाहन छोड़कर भाग गए। वाहन की तलाशी में चार गौवंश ठूंसे हुए मिले। पशु चिकित्सकों से जांच के बाद उन्हें संरक्षित किया गया। अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत अपराध दर्ज किया है। गौ हत्या कर मांस बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार नारायणपुर थाना क्षेत्र के टुकुपानी गांव में गौ हत्या कर मांस बेचने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राजेश्वर राम ने शिकायत में बताया कि उसकी गाय और दो बछड़े गायब हो गए थे। खोजबीन के दौरान जंगल में खून के धब्बे, मांस काटने की लकड़ी, गाय का सिर और अन्य हिस्से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि गाय को आखिरी बार अरविंद लकड़ा के साथ देखा गया था। पुलिस ने अरविंद लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने गिनाबहार निवासी अंकित पन्ना और राकेश उर्फ दिल्ली के साथ मिलकर गौ हत्या की बात कबूल की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *