मस्जिद की दुकान पर चला बुलडोजर:निगम और पुलिस-प्रशासन अमले की कार्यवाही; 60 साल पुराने किरायेदार ने कहा-कोर्ट जाएंगे

उज्जैन नगर निगम एवं पुलिस-प्रशासन के अमले ने सोमवार सुबह चामुंडा माता मंदिर के पास मस्जिद परिसर में किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से हटाने की कार्रवाई शुरू की। निगम ने पीछे के हिस्से में किए अवैध निर्माण को हटा दिया। इधर बीते 60 सालों से किराए पर दुकान संचालित कर रहे दुकान मालिक ने कार्यवाही को गलत बताते हुए कोर्ट जाने की बात कही। बता दें जिला अस्पताल को तोड़कर मेडिकल कॉलेज बनाया जाना है। जिसके लिए अस्पताल को तोड़ने की कार्यवाही जारी है। इस बीच चामुंडा माता चौराहे की ओर संचालित होने वाली गुरु टी स्टाल के पीछे मस्जिद की और अवैध निर्माण की खबर नगर निगम टीम को लगी थी। जिसके बाद सोमवार को प्रातः 10:00 बजे नगर निगम भवन अधिकारी दीपक शर्मा के साथ नगर निगम की टीम और पुलिस प्रशासन ने अल्लाह करीम मस्जिद परिसर में विवेक पुरोहित के अवैध निर्माण गोडाउन एवं दुकान पर जेसीबी चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। दीपक शर्मा ने बताया कि दुकान 5 फीट बाय 47 फीट एवं 21 फीट बाय 27 फीट का अवैध निर्माण पाया गया था। इधर दुकान मालिक सतीश शर्मा ने बताया कि हम लोग मस्जिद के 60 साल पुराने किरायेदार है। हम अंदर और बाहर की ओर किरायेदार रहे। हमारा कहना है कि अवैध निर्माण टूटना चाहिए, हम शासन के साथ है लेकिन हमारा रोजगार ख़त्म हो हो रहा है। हमें टारगेट किया जा रहा है, निगम सभी को एक जैसी दुकान बनाकर दे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *