मस्तिष्क को संगीत करता है सक्रिय: नेहा

भास्कर न्यूज | सोनहत शासकीय नवीन कॉलेज में 10 मई को संगीत के माध्यम से व्यक्तित्व विकास विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता संगीत शिक्षक नेहा सिंह ने कहा, संगीत मस्तिष्क को सक्रिय करता है। इससे संवेदनशीलता बढ़ती है। भारतीय परंपरा में संगीत का विशेष स्थान है। देवी सरस्वती, श्रीकृष्ण और नटराज शिव के माध्यम से संगीत सदियों से प्रेरणा देता आया है। पूर्व छात्र सियाराम ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की जानकारी दी। छात्र भुनेश्वर ठाकुर, छात्रा वंदना राजवाड़े और अंकिता काशी ने मधुर गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य शैलेश मिश्रा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी पुष्पकरन राम सांधे और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *