लुधियाना। सैसी स्क्वॉड ग्रुप की ओर से ब्लेजर विद स्कर्ट थीम के साथ एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें ग्लैमर, मस्ती और ऊर्जा देखने को मिली। इस खास पार्टी में सभी प्रतिभागी तय थीम के अनुसार स्टाइलिश ब्लेजर और स्कर्ट में नजर आईं, जिससे पूरा माहौल फैशन और कॉन्फिडेंस से भर गया। सैसी स्क्वॉड की इस गेट-टुगेदर का मकसद सिर्फ पार्टी करना नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से निकलकर खुद के लिए वक्त निकालना और साथ मिलकर खुशियां बांटना रहा। शुरुआत से ही माहौल जोशीला रहा और सभी ने पूरे दिल से इस शाम का आनंद लिया। पार्टी के दौरान कई मजेदार गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हंसी, तालियों और मस्ती के बीच गेम्स ने सभी को एक-दूसरे से जोड़ने का काम किया। इसके बाद डांस सेशन ने पार्टी में जान डाल दी। म्यूजिक की धुन पर डांस फ्लोर पर सैसी स्क्वॉड की एनर्जी देखते ही बनती थी। कभी ग्रुप डांस तो कभी फ्री स्टाइल मूव्स के साथ यह शाम यादगार बन गई। सैसी स्क्वॉड की यह ब्लेजर विद स्कर्ट थीम पार्टी फैशन, मस्ती और पॉजिटिव वाइब्स से भरपूर रही, जिसे सभी ने दिल से एंजॉय किया।इसके साथ ही अगली पार्टी को और खास बनाने के लिए प्लानिंग भी की गई, जिसमें नई थीम, गेम्स और सरप्राइज एक्टिविटीज पर चर्चा हुई। हर मेंबर ने अपने मजेदार सुझाव दिए, ताकि उसे भी और यादगार बनाया जा सके।


