महंगा उल्लू दिलाने के नाम पर ठगे 6 लाख रुपए:सैकंड हैंड बाइक बेचनी थी, 1 महिला समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज

सीकर जिले के सदर थाने में सैकंड हैंड बाइक के खरीददारों पर उल्लू बेचने के नाम पर 6 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। सांवलोदा लाडखानी ने इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर बाइक बेचने का विज्ञापन डाला था। बाइक खरीदने आए लोगों ने ही इस दौरान एक पक्षी को दुर्लभ उल्लू बताकर ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सदर थाना सीआई इंद्रराज मारोड़िया ने बताया कि 1 महीने पहले बेचने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाइक बेचने की पोस्ट डाली थी। एक जने ने मैसेज करके नंबर मांगा और उसने बाइक देखने के लिए 2 पुरुष और 1 महिला आए। बाइक देखने के बाद कहा की 2 दिन बाद बाइक लेने के लिए आएंगे। बाइक खरीदने आई महिला ने एक उल्लु पक्षी की फोटो भेजी और बोली कि ये दुर्लभ उल्लू केवल डॉक्टर लोग खरीदते हैं और यह बहुत महंगा पक्षी आता है, जिसकी किमत लगभग 15 लाख रुपए बताई गई। पीड़ित ने रिपोर्ट दी कि 13 फरवरी, 2026 को उस महिला ने दोबारा फोन किया कि आधे पैसे आप दे दो और आधे की व्यवस्था दे देंगे। उसके बाद डॉक्टर को उल्लू बेचकर पैसे वापस कर दूंगी और बाईक भी खरीद लूंगी। मेरे मना करने पर वो महिला मुझे बार-बार फोन करने लगी और ज्यादा पैसों का लालच देने लगी। पीड़ित ने 3 लाख रुपए देने की हामी भर तो महिला ने ज्यादा पैसे दिलाने का लालच दिया। महिला उल्लू दिलाने के‌ लिए पिपराली के पास एक गांव में ले गई। 6 लाख रुपए उस महिला को दे दिए। महिला ने वो 6 लाख रुपए भोपा को दे दिए। इसके बाद उन्होंने एक बोलेरो गाड़ी पीछे लगा दी। पीड़ित किसी तरह वहां से निकलकर बाईक लेकर भागा और उस पक्षी को रास्ते में फेंककर पिपराली स्थित ननिहाल पहुंच गया। इसके बाद आरोपियों ने फोन करके धमकाया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *