महंगी होगी शराब, अवैध शराब रोकने को 40 डिग्री वाले शराब के ठेके भी खुलेंगे

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए नई एक्साइज पॉलिसी के तहत राज्य के 207 शराब ग्रुपों से 12,800 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया है। यह पिछले वर्ष के 11,200 करोड़ रुपये के लक्ष्य से करीब 1,600 करोड़ रुपये अधिक है। इसके चलते सूबे में शराब महंगी होने की संभावना है। जालंधर जिले में कुल 21 शराब ग्रुप हैं, जिनमें लगभग 640 ठेके शामिल हैं। नई पॉलिसी के तहत इनके रिजर्व प्राइस जारी कर दिए गए हैं। पुराने ठेकेदारों को 6.5% बढ़ी हुई फीस पर ठेके रिन्यू करवाने के लिए आवेदन के साथ 0.6% रिन्युअल फीस जमा करवानी होगी। जालंधर में सभी 21 शराब ग्रुपों के रिन्युअल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन ग्रुपों को शराब कारोबारी रिन्यू नहीं करवाएंगे, उन्हें ई-टेंडर के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। नई पॉलिसी में लाइसेंस फीस में बढ़ोतरी किए जाने के कारण शराब की कीमतों में इजाफा हो सकता है। जालंधर जिले में 21 ग्रुप रामामंडी में 23 ठेके है। रिजर्व प्राइस 46.84 करोड़ है। लम्मा पिंड में 18 ठेकों के लिए 44.47, बीएमसी चौक में 16 ठेकों के लिए 41.34, रेलवे स्टेशन में 18 ठेकों के लिए 40.81 ,कपूरथला चौक में 20 ठेकों के लिए 43.69, सोढल चौक में 16 ठेकों के लिए 47.59, गोराया में 44 ठेकांें के लिए 43.71 तो फिल्लौर में 33 ठेकों के लिए 46.66 करोड़ रुपए रिजर्व प्राइस है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *