जालंधर | महर्षि दयानंद मठ (वेद मंदिर) ढन्न मोहल्ला में 8 मार्च को हवन व सत्संग करवाया जा रहा है। इसमें यज्ञ बह्मा आचार्य सुशील शर्मा सुबह 8:30 बजे विधिवत पूजन करके भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाएंगे। इस संबंध में प्रबंधकों ने बताया कि मंदिर परिसर में राजेश अमर प्रेमी और बेबी शास्त्री भजनों से भक्तिमय माहौल बनाएंगे। उन्होंने बताया कि 10ः30 बजे अल्पाहार भी दिया जाएगा।


