महर्षि दयानन्द जयंती पर वैदिक मूल्यों का संदेश दिया

लुधियाना। आर्य कॉलेज गर्ल्स सेक्शन के संस्कृत विभाग द्वारा आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महर्षि दयानन्द के जीवन एवं कार्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा जरूरतमंद छात्राओं को पुस्तकें भी वितरित की गईं। एसीएमसी के सचिव डॉ. एसएम शर्मा ने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वारा स्थापित वैदिक परंपराओं को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सूक्ष्म आहलूवालिया ने कहा कि महर्षि दयानन्द ने मानव कल्याण के लिए ही वेदों की ओर लौटो का संदेश दिया था। विभाग प्रभारी डॉ. ममता कोहली ने कहा कि वैदिक धरोहर के साथ-साथ नारी शिक्षा के क्षेत्र में महर्षि दयानन्द का योगदान अमूल्य है। कार्यक्रम के अंत में विजयी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *