महुआ कस्बे में गुरुवार शाम एक 25 साल के युवक का शव उसी के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना मंडावर रोड स्थित एक कॉलोनी की है। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने महुआ पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों का कहना है कि घटना के समय युवक कमरे में अकेला था। उसने खुदकुशी की है। महुआ थाना प्रभारी राजेंद्र मीणा ने बताया- मृतक का नाम कुलदीप अवस्थी था। वह फिलहाल पढ़ाई कर रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया। आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता पुलिस के अनुसार युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पूरे मामले की जांच चल रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।


