महाकाल मंदिर के पास हेरिटेज होटल में बना नॉनवेज:स्टॉफ की बातचीत का VIDEO, बोले- मुर्गा-मछली वाले हाथ धो लेना; बदला CCTV का एंगल

उज्जैन के होटल सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल (महाराजवाड़ा) में नॉनवेज पकाने का वीडियो सामने आया है। यह होटल शहर के सबसे महंगे होटलों में शामिल है और महाकाल मंदिर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। खास बात यह है कि होटल मध्य प्रदेश पर्यटन निगम (MPT) से संचालित है। शुद्ध शाकाहारी घोषित इस होटल के वीडियो में स्टॉफ होटल के अधिकारियों और अपने लिए रात में मांस- मछली पकाते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान कर्मचारी कहते सुनाई दे रहे हैं कि मुर्गा-मछली के हाथ धो लेना। इतना ही नहीं नॉनवेज पकाते समय रात में किचन के सीसीटीवी कैमरे का एंगल भी बदल दिया जाता है। एमपीटी के इस होटल के अफसरों और स्टाफ की इस करतूत को उजागर करने वाले सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। एक साल पहले मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से महाराजवाडा स्कूल की वर्षों पुरानी बिल्डिंग को हेरिटेज होटल में बदलकर महाकाल के भक्तों के लिए तैयार किया गया था। मार्च 2025 में सीएम मोहन यादव ने इसका उद्द्घाटन किया था। वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी नाराज हो गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में हेरिटेज होटल के कर्मचारियों ने ही वीडियो उपलब्ध करवाकर 22 फरवरी को एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने हेरिटेज होटल के मेल आईडी का उपयोग कर नॉनवेज बनने की शिकायत भोपाल एमपीटी कार्यालय में की थी। हिंदूवादी संगठन नाराज, कहा- FIR होनी चाहिए अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल (महाराजवाड़ा) में लाइजिंग ऑफिसर अजय राणावत का मुख्य काम होटल में आने वाले अतिथियों को मंदिर में महाकाल के दर्शन करवाना और आरती में शामिल कराना है, लेकिन सीसीटीवी में दिख रहा है कि वह अपनी जिम्मेदारी से हटकर होटल के किचन से जुड़े कामों में हस्तक्षेप कर रहा है। जिससे उसकी भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। देखिए, होटल के किचन की गतिविधियां
कर्मचारी बोला- मुर्गा-मछली के हाथ है, धोकर बनाना वायरल वीडियो में चार कर्मचारी नॉनवेज की डिश बनाते हुए एक-दूसरे से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मुर्गा-मछली वाले हाथ धो लेना। इस वीडियो को लेकर होटल प्रबंधक सतीश पाठक का अपना ही तर्क था। उन्होंने कहना है कि वीडियो में आवाज तो आ रही है, लेकिन हम वेजिटेबल से कार्विंग करते हैं। शायद कर्मचारी अपनी कार्विंग की बात को लेकर मछली की बात कर रहे होंगे। हालांकि, प्रबंधक यह नहीं बता पाए कि मछली की बात करते हुए वे हाथ धोने का क्यों बोल रहे हैं? जिम्मेदार बोले- वीडियो में दिख रही डिश वेज थी होटल प्रबंधन के सतीश पाठक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को यही पर काम करने वाले कर्मचारियों ने वायरल किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पर्यटन विभाग की टीम सोमवार को उज्जैन पहुंची थी। यहां आकर जांच की तो उन्हें भी बताया गया कि जो डिश वीडियो में दिख रही है वो वेज थी। वह नॉनवेज नहीं थी। हमने प्रियंका पटेल एफओए, राकेश सेन स्टोर कीपर, हरिशंकर साहू और अर्पित तिवारी के खिलाफ झूठी शिकायत करने और सीसीटीवी फुटेज हासिल कर भ्रामक जानकारी फैलाने को लेकर महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह खबर भी पढ़ें… महाकाल मंदिर में लेडी गार्ड-श्रद्धालु के बीच झगड़ा, VIDEO उज्जैन के महाकाल मंदिर में लेडी गार्ड और राजस्थान के श्रद्धालुओं को लेकर आए पंडित के बीच एंट्री को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच बहस होने के बाद अपशब्द कहे गए। झूमाझटकी भी हुई। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें मंदिर के गेट नंबर-1 यानी अवंतिका द्वार पर पंडित कमलेश शर्मा और महिला सुरक्षाकर्मी ज्योति परमार के बीच बहस होती दिख रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *