उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने पर गुरुवार शाम को मंदिर के एक पुरोहित समेत 6 लोग निलंबित किया गया है। गुरुवार सुबह उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने इन्हें रंगे हाथ पकड़ा था। आरोपियों ने यूपी और गुजरात के 10 श्रद्धालुओं से विप्र दर्शन के नाम पर पैसे लिए गए थे। पुरोहित अजय शर्मा, पुरोहित प्रतिनिधि राजेश भट्ट, नंदी मंडपम के सुरक्षाकर्मी विकास, संदीप, करण और कन्हैया पर निलंबित की कार्रवाई हुई है। भक्तों के बयान के बाद महाकाल थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुरोहित अजय शर्मा और पुरोहित प्रतिनिधि राजेश भट्ट के साथ सहायक पर मामला दर्ज किया गया है। कलेक्टर ने श्रद्धालुओं को भेजा था महाकाल थाने
एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि कलेक्टर नीरज सिंह रोजाना की तरह गुरुवार सुबह दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान नंदी हॉल में 10 श्रद्धालु उन्हें दर्शन करते हुए नजर आए। कलेक्टर ने सभी श्रद्धालुओं से बातचीत कर जाना कि वे नंदी हॉल तक कैसे पहुंचे। इस पर श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें पुरोहित प्रतिनिधि राजेश भट्ट और एक अन्य व्यक्ति लेकर आए हैं। उनसे प्रति व्यक्ति 1100 रुपए लिए। भगवान महाकाल को जल अर्पित करने का झांसा दिया। यह सुनते ही कलेक्टर ने सभी भक्तों को मौके पर मिले दो आरोपियों के साथ महाकाल थाने भिजवा दिया था। 6 श्रद्धालुओं से पहले, 2 से बाद में पैसे देने कहा
श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सामान्य दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में जल चढ़ाने का पूछा, तो उन्हें बताया गया कि वे 1100 रुपए प्रति व्यक्ति देने पर सभी श्रद्धालुओं को जल चढ़वा देंगे। यूपी से आए मनोज कुमार और संजू देवी समेत पांच श्रद्धालुओं से पुरोहित प्रतिनिधि राजेश भट्ट ने 6 हजार 6 सौ रुपए लिए। भट्ट ने अहमदाबाद के दो श्रद्धालुओं जिनल बेन और योगेश भाई सहित एक अन्य से 2200 रुपए लेने की बात कही थी। तय हुआ था कि जल चढ़ाने के बाद ये पूरे पैसे देंगे। कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा- दर्शन के दौरान कुछ भक्त नंदी हॉल में दर्शन करते दिखे। पूछताछ में पता चला कि इन्हें पुरोहित प्रतिनिधि राजेश भट्ट और उनका एक सहयोगी 1100 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से लेकर आया है। मामले की जानकारी लगते ही महाकाल थाने भिजवाया। ये खबर भी पढ़ें- महाकाल मंदिर में तेलगुदेशम पार्टी के नेता ने तोड़े नियम:गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन किए महाकाल मंदिर में तेलगुदेशम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पट्टाभि राम कोमारेड्डी ने नियम तोड़कर दर्शन किए। वे गर्भगृह में प्रवेश कर गए। उन्होंने इसके फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड किए।विवाद बढ़ने पर उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने गुरुवार को जांच के आदेश दे दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर महाकाल की भस्म आरती के लिए पुरोहित ने मांगे ₹1500
उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ फ्रॉड जारी है। अब मुंबई की महिला श्रद्धालु से 1500 रुपए मांगे जाने का मामला सामने आया है। महिला ने कलेक्टर नीरज सिंह से ईमेल के जरिए शिकायत की है। कलेक्टर ने मंदिर प्रशासक मृणाल मीणा को जांच के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…


