महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। इसे लेकर गुरुवार को पहाड़ी मंदिर के मुख्य मंदिर प्रांगण में महाआरती व संगीत समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर द्वारा पूरे सनातन विधि-विधान के साथ किया गया। पूरे वातावरण को भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक भावनाओं से सराबोर रहा। महासमिति के अनुसार यह आयोजन महादेव की भव्य बारात से पूर्व श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक व सांस्कृतिक अनुभव रहा। मौके पर अध्यक्ष राजेश साहू, बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, रजनीश सिंह भोलू, शुभाशीष चटर्जी, उपाध्यक्ष स्वपना चटर्जी, मीरा गुप्ता, प्रियंका सिंह जिया, प्रिया सिन्हा ,अंशु तिवारी सिन्हा, किरण प्रसाद, क्षाया वर्मा, कंचन लता, सुनीता मेहता, ममता वर्मा, प्रेरणा सिन्हा आदि शिव भक्त शामिल हुए। रांची | पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर में पिछले कुछ दिनों से जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। इसके कारण दर्शन अस्थायी रूप से बंद है। अब कार्य पूर्ण होने के बाद 13 और 14 फरवरी को मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। यह अनुष्ठान सात यजमानों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 14 फरवरी को हवन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बनारस से विशेष अरघा मंगवाया गया है। मंदिर के गेट सहित पूरे परिसर का रंग-रोगन किया गया है। समारोह में मुख्य पुजारी श्याम भारद्वाज के साथ पहाड़ी मंदिर के पुजारी शामिल होंगे। पूरा आयोजन डीसी व एसडीओ की देखरेख में किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मंदिर में उज्जैन महाकाल की तर्ज पर विशेष आरती व शृंगार किया जाएगा।


