महाकाल मंदिर समिति को दो ई-कार्ट दान में मिली:वृद्ध, दिव्यांग व अशक्त भक्तों के काम आएगी

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को 2 ई-कार्ट भेट की गई। दोनों ई-कार्ट भक्तों के लिए काम आएगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा मंदिर प्रबंध समिति को महाकाल लोक में संचालन हेतु 2 ई-कार्ट भेट की गई। जिनका उपयोग वृद्ध, दिव्यांग व अशक्त भक्तों हेतु किया जाएगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष शैलेन्द्र सिंह बोरा अंचल प्रबंधक, भोपाल पंजाब नेशनल बैंक एवं विजय कुमार, मंडल प्रमुख उज्जैन पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ई-कार्ट का पूजन किया गया। पूजन पं.पियूष चतुर्वेदी व पं.विपुल चतुर्वेदी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर प्रशासक धाकड़ द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों को धन्यवाद देकर दोनों का सम्मान भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *