महाकाल में श्रीमद्भागवत गीता के 18 अध्यायों के साथ यज्ञ:गीता जयंती महोत्सव में जूना महाकाल की यज्ञ शाला में कलेक्टर ने दी आहुति

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य पर जूना महाकाल परिसर स्थित यज्ञ शाला में हवन, पूजन इत्यादि का आयोजन किया गया। जिसमें श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, प्रशासक गणेश कुमार धाकड़, सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी आदि सम्मिलित हुए। अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा किए जा रहे आयोजन में श्रीमद्भागवत गीता के 18 अध्यायों के वाचन के साथ यज्ञ आहुति भी दी जा रही है। शाम को गीता महोत्सव के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर में शाम 7 बजे सारस्वत उद्बोधन होगा। इस दौरान प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में गीता महोत्सव के अंतर्गत विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासन के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत शाम 06 बजे कालिदास अकादमी परिसर में मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा। इस दौरान श्री गणेश गीता, श्रीराम गीता, श्रीदेवी गीता, श्रीशिव गीता, श्री यम गीता, भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयाम और समय का भारतीयकरण पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *