छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला जेल में बंद कैदियों को गंगा स्नान कराया गया। प्रशासन ने इसके लिए जेल में विशेष व्यवस्था की। महाकुंभ से लाए गए पवित्र गंगाजल से बंदियों ने स्नान किया। इस दौरान 239 विचाराधीन बंदियों ने सामूहिक स्नान किया। जेल प्रशासन ने पहले गंगाजल की पूजा-अर्चना की। इसके बाद इसे जेल की पानी की टंकी में मिलाया गया। टंकी को पुष्पों से सजाया गया। पवित्र जल से स्नान करते समय बंदियों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। यह आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार और जेल प्रशासन की विशेष पहल पर किया गया। इस तरह की पहल से बंदियों को महाकुंभ के पवित्र स्नान का पुण्य प्राप्त करने का अवसर मिला। हर-हर महादेव के जयकारे गंगा मैया और हर हर महादेव के जयकारों के साथ कैदियों ने जल को समाहित किया गया। जिसके बाद जेलर ने खुद अपने हाथों से बंदियों को स्नान कराया। इसके बाद बारी-बारी से सभी को यह अवसर मिला। जेल में विशेष सुविधा सुलभ जेलर नरेंद्र कुमार डहरिया ने बताया कि अलग-अलग देशों से प्रयागराज उत्तर प्रदेश में महाकुंभ स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस ऐतिहासिक क्षण में विश्व भर लोग सहभागी बन रहे हैं लेकिन जो महाकुंभ स्नान करने नहीं पहुंच रहे हैं। उनके लिए यह व्यवस्था की गई है। जेलर ने कहा कि इससे बंदियों की मानसिक शांति आध्यात्मिक मजबूत होगी। एक मोक्ष की प्राप्ति के लिए यह पहल अच्छी है। जेल के बंदी बाहर जाकर स्नान तो नहीं कर सकते इसलिए उनको यह मौका सुलभ कराया गया है।


