महाकुंभ के लिए शुरू हुई ट्रेन 28 फरवरी तक कैंसिल:6 ट्रेन रद्द की गईं, अधिकारी बोले- भीड़ को कंट्रोल करने के लिए उठाया कदम

प्रयागराज महाकुंभ में बढ़ती भीड़ और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुए हादसे के बाद रेलवे ने इस रूट की 6 ट्रेनों को 28 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि महाकुंभ के लिए चलाई गई कई स्पेशल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने यह कदम महाकुंभ के दौरान बढ़ती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए उठाया है। यदि कोई यात्री प्रयागराज की ओर यात्रा करना चाहता है या महाकुंभ की प्लानिंग कर रहा है, तो उसे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लेनी चाहिए। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे सफर करने वालों को परेशानी हो सकती है। रद्द ट्रेनें (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. मथुरा-अलवर ट्रेन (गाड़ी संख्या 51971) – 18 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द। 2, अलवर- मथुरा ट्रेन (गाड़ी संख्या 51972) – 18 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द। 3. मथुरा-जयपुर ट्रेन (गाड़ी संख्या 51973) – 18 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द। 4. जयपुर- मथुरा ट्रेन (गाड़ी संख्या 51974) – 18 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द। 5. आगरा फोर्ट-अजमेर ट्रेन (गाड़ी संख्या 12195) – 18 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द। 6. अजमेर-आगरा फोर्ट ट्रेन (गाड़ी संख्या 12196) – 18 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और दिल्ली पुलिस की तैनाती की गई है। केंद्र सरकार ने महाकुंभ के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। इसके अलावा, रेलवे ने 26 फरवरी तक शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक काउंटर से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी है। इससे स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ को कम किया जा सकेगा और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक सफर मिल सकेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच जरूर करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *