महाकुंभ गई पत्नी, नाराज बैंक अधिकारी पति ने मांगा तलाक:कुटुंब न्यायालय में दायर की अर्जी; बोला-बिना इजाजत धार्मिक यात्राओं पर चली जाती है

भोपाल कुटुंब न्यायालय में एक अनोखा मामला पहुंचा है। जिसमें एक बैंक अधिकारी ने पत्नी के महाकुंभ जाने की बात से नाराज होकर तलाक मांगा है। फिलहाल मामला काउंसलिंग में है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में पति की ओर से कहा गया है कि, पत्नी बिना इजाजत सहेलियों के साथ निकल जाती है। महाकुंभ में भी पत्नी मेरी इजाजत के बगैर ही गई थी। इस संबंध में पूछताछ करने पर विवाद करती है। पति ने आवेदन में यह भी जिक्र किया पिछले महीने ही पत्नी वृंदावन से लौटी है और जब से आई है। सिंदूर और बिंदी के बदले चंदन टीका लगाने लगी है। अभी मना करने के बावजूद महाकुंभ चली गई। वहां से लौटी तो रुद्राक्ष की माला पहनने लगी है। उसके ऐसे व्यवहार और पहनावे की वजह से ऑफिस के लोग और दोस्त मेरा मजाक उड़ाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *