पश्चिम बंगाल के हल्दिया से प्रयागराज महाकुंभ जा रही एक सवारी बस मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा झारखंड बॉर्डर से सटे पश्चिम बंगाल के डिबुडीह चेकपोस्ट पर हुआ। बस ने चेकपोस्ट के पास खड़े एक माल वाहक ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। बस में कुल 65 यात्री सवार थे टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में कुल 65 यात्री सवार थे, जो महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। इस हादसे में 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पश्चिम बंगाल पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। ड्राइवर और स्टाफ नशे में थे यात्रियों का आरोप है कि दुर्घटना का कारण बस चालक और स्टाफ का नशे में होना था। जिला प्रशासन लगातार सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। कई बैठकें भी हो रही हैं। फिर भी सड़क दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। इन हादसों में कई परिवार बर्बाद हो जाते हैं। प्रशासन के प्रयासों का कोई खास असर नहीं दिख रहा है। उल्टे सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।


