महाकुंभ थीम पर विश्व की सबसे बड़ी रंगोली:प्रयागराज में 55 हजार वर्ग फीट एरिया में बनी; 50 लोगों ने 72 घंटे में तैयार किया

इस साल महाकुंभ दिव्य और भव्य होगा। यहां दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली बनाई गई है, जो नगर निगम की तरफ से यमुना किश्चियन कॉलेज में 55 हजार वर्ग फीट एरिया में बनी है। करीब 11 टन रंग से तैयार हुई है। इस रंगोली को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन, UK) में दर्ज कराया जाएगा। पहले पढ़िए क्यों खास है ये रंगोली
रंगोली के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। मैट पर तैयार रंगोली को बनाने मे जिन रंगों का इस्तेमाल किया गया है। उससे गंगा नदी को नुकसान नहीं होगा। इसको बनाने में बायोडिग्रेडेबल पाउडर, फूलों की पंखुड़ियां और नेचुरल कलर्स का इस्तेमाल किया गया है। बाद में उपयोग में लाए गए फूल और रंगों से प्राकृतिक खाद तैयार की जाएगी। दो तस्वीरों में रंगोली देखिए… 72 घंटे बिना रुके बनाई रंगोली
दुनिया की इस सबसे बड़ी रंगोली को शिखा शर्मा ने अपनी टीम के साथ बनाया है। शिखा और उनकी टीम ने इसे 72 घंटे तक बिना रुके बनाया। शनिवार को इसको बनाने की शुरुआत की गई थी। इस रंगोली को बनाने में 50 से अधिक महिलाएं, बच्चे और अन्य कलाकारों ने हिस्सा लिया। रंगोली की तैयारियों के वक्त की तस्वीर देखिए.. अब जानिए शिखा के बारे में, जिन्होंने रंगोली बनाई
मशहूर रंगोली कलाकार शिखा शर्मा की अगुवाई में यह रंगोली तैयार हुई है। वह इंदौर की रहने वाली हैं। इससे पहले भी शिखा रंगोली बनाकर 11 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। शिखा करीब 10 साल से रंगोली बना रहीं हैं। वह कला और रंगोली बनाने की क्लास चलाती हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन के जरिए देश ही नहीं विदेश में करीब 7000 से अधिक स्टूडेंट्स को रंगोली बनाना सिखा चुकी हैं। शिखा ने 12वीं की पढ़ाई करने के बाद कला से स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई की। प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर उन्हें रंगोली बनाने का मौका मिला। उनके साथ 16 लोगों की टीम है। शिखा महात्मा गांधी, मोदी, टीम इंडिया के क्रिकेट खिलाड़ी, केदारनाथ मंदिर सहित फेमस जगहों व महान व्यक्तियों की तस्वीरों को रंगोली के जरिए बना चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *