महाजन फील्ड फायरिंग रेंज हादसे में एक और मौत:तोप ब्लास्ट में कल दो जवान शहीद हुए, आज घायल तीसरा जवान भी शहीद

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में बुधवार को हुए हादसे में एक और जवान शहीद हो गया है। यहाँ युद्धाभ्यास के दौरान सेना के दो जवानों की मौत कल हो गई थी। इससे पहले रविवार को भी एक जवान की मौत अभ्यास के दौरान हुई थी। अब चार दिन में चार जवानों की मौत हो चुकी हैं। लूनकरनसर के सीओ नरेंद्र पूनिया ने दैनिक भास्कर को बताया कि बुधवार को हुए हादसे में तीन जाने तोप से हुए विस्फोट की चपेट में आए थे। जिसमें दो की कल ही मौत हो गई। इस हादसे में ड्राइवर ईश्वर तालिया निवासी उड़ीसा गंभीर घायल जो गया था। जिसे सूरतगढ़ स्थित मिल्ट्री हॉस्पिटल ले गए थे। जहाँ कोई सुधार नहीं होने पर उसे चंडीगढ़ ले गए। यहाँ भी मिल्ट्री अस्पताल में इलाज किया गया लेकिन 33 साल के ईश्वर तालिया की जान चली गई। अब उसका शव चंडीगढ़ से ही उड़ीसा भेजा जा रहा है। सेना ने ईश्वर की मौत की सूचना महाजन पुलिस को दी है। ऐसे हुआ हादसा बुधवार सुबह जब सेना के जवान तोप से फायर कर रहे थे तभी अचानक ब्लास्ट की चपेट में आने से तीन जवानों की टुकड़ी घायल हो गई। ब्लास्ट केनल बारूद ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसमें दो जवानौं की मौत हो गई जबकि एक अन्य ज़ख़्मी हो गया। जिसे सूरतगढ़ स्थित मिल्ट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चार दिन में चार की मौत महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में पिछलें चार दिन में दो हादसे हुए जिसमें चार जवानों की दर्दनाक मौत हो गई है। इसमें एक की मौत तोप से फायर के बाद हुई तो तीन की मौत तोप से ब्लास्ट के कारण हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *