महानदी भवन के सेक्रेटरी ब्लॉक के पंचम तल पर बने नए सभागार का सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकार्पण किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सभागार के निर्माण पर 13.90 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। लगभग 6450 वर्गफुट के हॉल की बैठक क्षमता 185 सीट की है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।


