महाना बोले-आपको देखकर नशा आता है:रागिनी का तंज- काम किया तो बेच क्यों रहे; विधानसभा सत्र के VIDEO मोमेंट्स

अध्यक्ष का गुस्सा, विपक्ष का हंगामा, नोक-झोंक और विधायक को सदन से बाहर फेंकने जैसे नजारे यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को देखने को मिले। आज भी सपा विधायक रागिनी सोनकर फुल फॉर्म में दिखीं। रागिनी ने कहा- मंत्री जी (ब्रजेश पाठक) आपके छापे काम नहीं कर रहे। अगर आपके छापे काम कर रहे होते, तो झांसी में बच्चे आग के कारण दम नहीं तोड़ते। बिजली विभाग में काम किया है, तो बेच क्यों रहे हैं? ब्रजेश पाठक भी कहां खामोश रहने वाले थे। उन्होंने भी मौका मिलते ही कह दिया कि विपक्ष वाले सिर्फ गले की खराश दूर करने यहां आते हैं। हम विक्स की टिकिया रखवा देते हैं। सब लोग खा लें और गले की खराश दूर करें। विधानसभा में दूसरे दिन के VIDEO मोमेंट्स देखने के लिए खबर के ऊपर लगे फोटो पर क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *