महानिदेशक ने कैंप का किया दौरा, जाना हाल

भास्कर न्यूज|गुमला अमृत मोहन प्रसाद भापुसे महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल ने 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का दौरा किया। जहां राजेश सिंह कमाण्डेंट और वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महानिदेशक ने अनुरक्षण दल के साथ 32वीं वाहिनी की डी समवाय कुरूमगढ़ का दौरा किया। जहां प्रचालन एवं प्रशासनिक जानकारी प्राप्त की। समवाय परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा प्रबंधों का समीक्षा की। तदुपंरात सैनिक सम्मेलन के माध्यम से जवानों और उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और उनके त्वरित निदान हेतु आश्वस्त किया तथा जवानों को प्रोत्साहित किया। भ्रमण के दौरान महानिदेशक ने 32वीं वाहिनी के कार्यों की सराहना की और जवानों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए प्रेरित किया। आशा जताई कि यह दौरा सशस्त्र सीमा बल की कार्यप्रणाली और प्रबंधन में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *