महानिर्वाणी पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती प्रयागराज कुंभ मेले में जाने के पूर्व 21 दिसंबर को रतलाम से सड़क मार्ग से सांय 7 बजे इंदौर पहुचेंगे। वे यहां पारसी मोहल्ला छावनी स्थित मां गिरिजा निवास पर अपने भक्तों और मालवांचल के श्रद्धालुओं को दर्शन एवं सत्संग का लाभ प्रदान करेंगे। मां गिरिजा निवास महोत्सव समिति के संयोजक विनोद सिंघल एवं डॉ. अदिति सिंघल ने बताया कि स्वामी विशोकानंद भारती 22 दिसंबर को सुबह कोलकाता के लिए इंदौर से विमान द्वारा प्रस्थान करेंगे। वे यहां मां गिरिजा निवास पर भक्तों से मुलाकात एवं सत्संग के बाद विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम पहुंचकर वहां भी भक्तों को दर्शन देंगे तथा अगली सुबह अर्थात 22 दिसंबर को विमान से कोलकाता और वहां से प्रयागराज कुंभ मेले के लिए प्रस्थित होंगे। मालवांचल के भक्तों को वे करीब तीन वर्षों बाद दर्शन देने आ रहे हैं। कुंभ मेले में सबसे वरिष्ठ आचार्य होने के नाते शाही स्नान में उनका क्रम भी अग्रणी रहेगा।


