महापुराण कथा सुन भक्ति में लीन भक्तजन

लुधियाना|श्री शिवा शक्ति मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट किदवई में भगवत कथा चल रही है। इसमें अयोध्या धाम, श्री हनुमान गढ़ी के ब्रह्मचारी आचार्य भरत दास महाराज ने मनु महाराज के वंशजों का वर्णन करते हुए कहा कि मनु महाराज की तीन बेटियां व दो बेटे, इन्ही से संस्कार का विस्तार हुआ। मनु महाराज की बड़ी बेटी आकृति जिनका विवाह रुचि प्रजापति के साथ तथा देव हित का विवाह कर्दम के साथ और इन्ही के यहां पुत्र रूप में भगवान कपिल देव आए। उन्होंने माता देवहित को आठ अध्याय के माध्यम से अष्टांग योग का वर्णन किया। सबसे छोटी बेटी जिनका नाम प्रस्तुति दिन का विवाह दक्ष प्रजापति के साथ संपन्न हुआ। जिनके 16 पुत्रियां हुई जिसमें 13 पुत्रियों का विवाह धर्म देव के साथ संपन्न हुआ। स्वाहा का विवाह अग्नि देव से, श्रद्धा का विवाह पितरों से और सती का विवाह भगवान शंकर से संपन्न हुआ। मनु महाराज के वंशजों का पूर्ण रूप से वर्णन किया। भागवत कथा में अजय तिवारी, अमित सिंह, अनिल गोयल, सुरेंद्र गुप्ता, बृजेश सिंह, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *