महापौर प्रत्याशी के भाई सहित 8 भाजपा से निष्कासित:निकाय चुनाव में बगावत करने वालों पर कार्रवाई, सूरजपुर में भी 14 नेताओं पर कार्रवाई

नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे 8 भाजपा नेताओं पर निष्कासन की गाज गिरी है। जिन आठ भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की गई है, उनमें अंबिकापुर के भाजपा के महापौर प्रत्याशी के पूर्व पार्षद भाई, एक अन्य निर्वर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। सूरजपुर में भी भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले 14 नेताओं पर कार्रवाई की गई है। अंबिकापुर नगर निगम में वार्ड पार्षद के लिए भाजपा से टिकट के 8 दावेदारों ने टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर दी है और बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर आए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा से बगावत करने वाले 8 कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगदीश रोहा ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इनका हुआ निष्कासन
भाजपा ने जिनका निष्कासन किया है उनमें नगर पालिक निगम अंबिकापुर वार्ड क्रमांक 3 से निशिकांत भगत भी शामिल हैं। निशिकांत भगत भाजपा के महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत के सगे भाई हैं। पार्षद का टिकट नहीं मिलने पर वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावे निवर्तमान पार्षद शैलेश सिंह को वार्ड क्रमांक 27 से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ने के कारण निष्कासित किया गया है। अन्य कार्यकर्ताओं में वार्ड क्रमांक 8 से दीपलाल अगरिया, वार्ड क्रमांक 14 से निरंजन तिर्की, वार्ड क्रमांक 22 से संगीता जायसवाल, वार्ड क्रमांक 37 से चांदनी जायसवाल, वार्ड क्रमांक 26 से अनेक गुप्ता तथा वार्ड क्रमांक 30 से शुभंकुर पांडे को भाजपा ने प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। देखें आदेश… सूरजपुर में 14 का निष्कासन
सूरजपुर भाजपा ने निकाय चुनाव में बगावत करने वाले 14 भाजपा कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दिया है। इनमें नगर पालिका क्षेत्र सूरजपुर के तीन, नगर पंचायत भटगांव के पांच और जरही नगर पंचायत में बगावत करने वाले चार लोगों को पार्टी ने छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। सूरजपुर नगर पालिका चुनाव में बगावत करने वाले राजमती सिंह, पुष्पेंद्र कुमार साहू, ललन राम सोनवानी, नगर पंचायत जरही मंे बगावत करने वाले शिवकुमार वर्मा, देवा राम राजवाड़े, रामकुमार राजवाड़े, मीना जायसवाल एवं प्रकाश गुप्ता को भाजपा ने निष्कासित किया है। भटगांव के चार कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *