महापौर यादव से मिले समाज के पदाधिकारी, भवन मांगा

राजनांदगांव| नगर कोसरिया यादव समाज राजनांदगांव के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने महापौर मधुसूदन यादव से उनके नगर निगम के कार्यालय में जाकर मुलाकात की। मुलाकात के बाद भगवान श्री कृष्ण का पट्टा पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि नगर कोसरिया यादव समाज का एक भी भवन नहीं है। साथ ही साथ समाज के भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए के लिए आवेदन दिया गया। महापौर द्वारा भवन निर्माण से संबंधित समस्या का निराकरण जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया गया। इस पर समाज द्वारा महापौर यादव को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर जिला कोसरिया यादव महासभा के संरक्षक विश्वनाथ यादव, महेश यादव, मंजू यादव, केसर यादव, शारदा यादव, शीला यादव, देवेश यादव, पुनाराम यादव, शेखर यादव, मन्नू यादव, दिलीप यादव, वासुदेव यादव मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *