महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज, सांसद व विधायक ने किया मेले का उद्घाटन

भास्कर टीम|कोडरमा महाशिवरात्रि के मौके पर बुधवार को ध्वजाधारी धाम में आयोजित दो दिवसीय शिवरात्रि मेले का उद्घाटन महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज , सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव सहित अन्य अतिथियों ने किया। मौके पर महामंडलेश्वर सुखदेव महाराज ने कहा कि ब्रह्मा पुत्र कर्द्रम ऋषि की तपस्या स्थली ध्वजाधारी पहाड़ धाम में हर वर्ष धूमधाम से महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाता है, जिसमें विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंचते है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महाशिवरात्रि पर्व का बहुत अधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि इस व्रत को रखने से लोगों को क्रोध, लोभ, मोह आदि विकारों से मुक्ति मिलती है। वहीं भगवान शिव की अराधना से शिव भक्तो को सुख शांति प्राप्त होती है। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार संग पूजा अर्चना करते हुए सुख शांति की कामना की। महाशिवरात्रि मेले में भाग लेने के लिए विभिन्न तीर्थ स्थानों से काफी संख्या में साधु-संत यहां पहुंचे है। शिवरात्रि मेले के पहले दिन हजारों भक्तों ने ध्वजाधारी पहाड़ पर स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। अनियंत्रित भीड़ को काबू करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी अरबिंद कुमार सहित काफी संख्या में महिला व पुरूष पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे मेले की निगरानी के लिए मंदिर परिसर सहित पहाड़ पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष रामधन यादव, भाजपा नेता रमेश सिंह,मनोज कुमार झुन्नू, गजेंद्र राम, सुभाष वर्णवाल, यमुना यादव, विकास निरंजन, रामचंद्र यादव, शिवशंकर सिंह, विपिन वर्णवाल, दिनेश वर्णवाल, मनीष कुमार, टींकू कुमार, पार्थ मिश्रा, इंद्रदेव यादव, अशोक यादव, राजकुमार साव, शशि सिंह, चंदन कुमार, मुरारी यादव, सहदेव यादव, जंक्शन यादव, सुरेश यादव, सुखदेव यादव, गोपाल यादव, गोबिंद यादव, सिकन्दर साव, संदिप साव, कारू सिंह, शुभम शर्मा, उत्तम चन्द्र, अंकुश सिंह, गौरी वर्णवाल, पंकज साव ईत्यादि मौजूद थे महामंडलेश्वर श्री सुखदेव दास जी महाराज ने बताया कि बुधवार की रात 12 बजे से शिव-पार्वती विवाह व रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भगवान भोले को दुध सहित गन्ना रस से स्नान कराया जायेगा। उसके बाद शिव विवाह आयोजित की जाएगी। मेले में दुर -दराज से कई अधौड़ी साधु भी पहुॅचें है। शाम को मंदिर परिसर में अखंड हरिकीर्तन कार्यक्रम आयोजित की गई। महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को अखंड हरिकीतर्न सहित पूर्णाहूति व प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा।ध्वजाधारी धाम में शिवरात्री मेले में भक्तों ने 777 सीढी़ चढक़र भगवान भोले को जलाभिषेक किया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही जो देर शाम तक जारी रहा। पहाड़ पर चढऩे व मेला परिसर में भक्तों का क्रम टूटने का नाम नहीं लिया। लोगों की मान्यता रही है कि यहां मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है। वहीं शिवरात्री मेले में ध्वजाधारीधाम में मुंडन संस्कार कराने वालों की भी काफी भीड़ देखी गई। महाशिवरात्रि मेला को लेकर ध्वजाधारी धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। मौके पर ड मेला में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सुरक्षा को लेकर लगातार मंदिर व रूटलाईन में तैनात दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व सुरक्षा कर्मियों द्वारा निगरानी रखा जा रहा है। पहाड़ पर चढ़ने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से हर 100 सीढ़ी पर महिला व पुरूष पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ध्वजाधारी पहाड़ पर स्टाटिंग प्वाइंट से लेकर उपर तक के सीढ़ियों पर, शिव मंदिर से लेकर ध्वजाधारी पहाड़ के स्टाटिंग प्वाइंट तक, मीनाबाजार, नया मंदिर, राधा-रानी मंदिर, बाबा का आश्रम व हनुमान मंदिर के बीच दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती दो सिफ्टो में की गई है। वहीं मंदिर व मेला जाने वाले रास्ते प्रवेश द्वार सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानो पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *