निर्झरा धाम में 8 से 16 मार्च तक होने वाले 108 कुंडीय श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ के निमंत्रण पत्र का गुरुवार को विमोचन किया गया। मातेश्वरी कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने बताया कि पोस्टर विमोचन के साथ ही महायज्ञ आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। महायज्ञ निर्झरा धाम पर संत सीताराम दास, बल्डा धाम गोगौर नागौर व घुघाड़ी धाम नीमकाथाना के अवध बिहारी दास के सानिध्य में होगा। 8 मार्च को सुबह दशविध स्नान, प्राश्चित हवन, मंडप प्रवेश, देव स्थापना, शोभायात्रा व कलश यात्रा के साथ शुरुआत होगी। 16 मार्च को महायज्ञ का समापन होगा। समाजसेवी मदनलाल भावरिया, कथावाचक पं. विनोद जोशी, ख्यालीराम कुड़ी, शंकर लाल सैनी जगदीशपुरा, मंसी राम कुड़ी, मुकेश कुमार डांडिया झड़ाया नगर, रामावतार कुमावत, लालचंद सैनी काटलीपुरा, कमलेश कुमार, राम सिंह सैनी मौजूद रहे।


