महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित:खानपुर में प्रतिमा पर माल्यार्पण, गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला

झालावाड़ जिले के खानपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। करणी सेना के विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राजावत ने महाराणा प्रताप के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप ने जीवन भर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। राजावत ने बताया कि महाराणा प्रताप ने 21 बड़े युद्ध लड़े। उन्होंने हल्दीघाटी के युद्ध में अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया। इसी युद्ध में उनके घोड़े चेतक ने अपने स्वामी की रक्षा करते हुए प्राणों का बलिदान दिया था। इस अवसर पर करणी सेना से जयदीप सिंह राजावत, बलजीत सिंह राजावत, अरविंद सिंह हाड़ा, धीरज सिंह, दीपांशु सिंह, अंशु सिंह; परशुराम सेना से दीपक गौतम, दीपक राठौर, बॉबी बना; और गोपुत्र सेना से कुलदीप सुमन, अनिल पांचाल, जीतू तंवर, बलवीर सिंह, पवन सिंह, लेखराज सिंह, अक्षयराज सिंह, कुलवेंद्र सिंह, कमल सैनी सहित कई युवा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *