महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन करेगा 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान:उदयपुर सिटी पैलेस में 15 मार्च को वार्षिक समारोह, देखें सम्मानित होने वाले स्टूडेंट्स की सूची

उदयपुर के महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 70 छात्र-छात्राओं को श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। शैक्षणिक, सहशैक्षणिक एवं खेलकूद क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दिए जाने वाले सम्मानों के तहत भामाशाह सम्मान, महाराणा राज सिंह सम्मान एवं महाराणा फतह सिंह सम्मान दिया जाएगा। फाउंडेशन के 42वें वार्षिक सम्मान समारोह के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने सम्मानित किए जाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची जारी की। उन्होंने बताया- चयनित छात्र-छात्राओं को 15 मार्च को उदयपुर के सिटी पैलेस प्रांगण में विशेष समारोह में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक छात्र को 21 हजार की राशि, प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया- फाउंडेशन द्वारा राजस्थान स्तर के स्नातक स्तरीय विद्यार्थियों को दिए जाने वाले अकादमिक भामाशाह सम्मान के तहत इस वर्ष 2024-2025 के 18 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इन विद्यार्थियों को मिलेगा भामाशाह सम्मान
कनक माहेश्वरी, पूनम डांगी, हीना सुथार, लक्षिता जैन, प्रांजल पगारिया, तिष्या पालीवाल, चारु पुरोहित, अनिल सिंह शेखावत, समृद्धि माहेश्वरी, खुशनुमा बी पिंजारा, तनिशा जैन, अंकित कुमावत, राजवर्धन सिंह सारंगदेवोत, कोमल गुप्ता, दीया मूंदड़ा, आर्यन शर्मा, डॉ. फिजा खानम एवं डॉ. चार्वी बंसल स्टूडेंट्स को भामाशाह सम्मान दिया जाएगा। इन विद्यार्थियों को मिलेगा महाराणा राजसिंह सम्मान
उदयपुर नगर परिषद् सीमा में अवस्थित महाविद्यालयों तथा उदयपुर स्थित विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को खेल-कूद, सांस्कृतिक-सहशैक्षणिक प्रवृत्तियों के लिए महाराणा राजसिंह सम्मान के तहत इस वर्ष 21 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। इसमें जूडो के लिए गंगा थापा एवं जोया खान, किक बॉक्सिंग के लिए विनय राजसिंह सारंगदेवोत, धनसिंह बघेल, दिविज सोलंकी, भावेश चौधरी, बॉक्सिंग में प्रांजल मेनारिया, क्रिकेट में भगवती गमेती और नई दिल्ली में वार्षिक राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर में एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए अनिंदिता शाक्य को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार दिव्यांशी सिसोदिया, प्रियांश शर्मा, भूमि सोनी, भार्गवी पालीवाल, दृष्टि गौड़, युवराज सिंह चुण्डावत, अविषी पालीवाल, कंवरपाल सिंह चौहान, हृदयांश प्रताप सिंह राठौड़, शेरसिंह एवं लक्षराज सिंह राठौड़ तथा स्काउट एंड गाइड के लिए रोवर विशाल गुप्ता। महाराणा फतह सिंह सम्मान इन्हें मिलेगा
फाउंडेशन द्वारा शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं खेलकूद के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दिए जाने वाले महाराणा फतह सिंह सम्मान के तहत इस वर्ष 2024-2025 के 31 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसमें मयंक गुप्ता, मेहुल राजपाल, जय आसवानी, मुस्कान बांगड़, जाह्नवी शर्मा, स्वास्तिका शर्मा, दिव्यांश व्यास, मौलिक पगारिया, अदिति जैन, दिव्यांश नागदा, जाह्नवी सेवक, भूमिका राजपूत, मिताशी कुमावत, शिफा फरजाना, भक्ति राजानी, महेंद्र सिंह बल्ला, खुशी वैष्णव और वर्षा जांगिड़ को सम्मान मिलेगा। खेलकूद तथा सहशैक्षिक एवं शैक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए ये होंगे सम्मानित
बॉक्सिंग में जिज्ञासा पटेल, विभूति, प्रियवर्धन सिंह तंवर एवं दक्ष राज सिंह, तैराकी में युग चेलानी एवं सिरजन सिंह देओल कायाकिंग एवं कैनोइंग में मनस्वी सुखववाल, मानस सुखववाल एवं सक्षम कुमावत, एनसीसी में यशस्वी सांखला एवं भव्या सिंह भदौरिया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में फातिमा कांकरोली वाला तथा नाटक एवं लेखन के लिए रुद्राक्ष माथुर को सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सन् 1983-84 में स्थापित ‘भामाशाह सम्मान’ भामाशाह की प्रेरणादायी स्वामी भक्ति को समर्पित है। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन उदयपुर की ओर से हर वर्ष राजस्थान में स्थित विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों का स्नातक परीक्षा में सर्वोच्च अंकों के लिए भामाशाह सम्मान दिया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *