महाराणा सांगा पर विवादित बयान का विरोध:राजपूत समाज ने सांसद सुमन का पुतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग

राजनांदगांव में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ सर्व राजपूत समाज ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सांसद ने महाराणा सांगा के खिलाफ विवादित बयान दिया था। स्थानीय अंबेडकर चौक पर एकत्र हुए राजपूत समाज के लोगों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सांसद की गिरफ्तारी की मांग की और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सांसद का बयान महान वीर महाराणा सांगा का घोर अपमान है। उन्होंने इसे समाज में जातीय विद्वेष फैलाने का प्रयास बताया। महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं राजपूत समाज के नेताओं ने कहा कि उनके समाज ने देश के लिए सबसे ज्यादा बलिदान दिया है। वे अपने महापुरुषों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। विरोध प्रदर्शन में राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह, अखिल भारतीय राजपूत क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. आर.पी.एस. भदोरिया और राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। महिला नेताओं में सुषमा सिंह, शशि चौहान और माधुरी ठाकुर प्रमुख रूप से शामिल थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *