धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के राधेपुरा गांव के पास जंगल में एक सिक्योरिटी गार्ड का शव मिला है। मृतक की पहचान नालासोपारा, महाराष्ट्र निवासी जोगिंदर के रूप में हुई है। शव चार से पांच दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। स्थानीय लोगों ने जंगल में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ मनियां और थाना प्रभारी पहुंचे। घटनास्थल से मृतक का बैग बरामद हुआ, जिसमें से जयप्रकाश के पुत्र जोगिंदर का आधार कार्ड मिला। मृतक सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी में था। पुलिस ने शव को मनियां अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। धौलपुर पुलिस मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क कर रही है। मृतक की पूरी पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।


