महाराष्ट्र में पत्नी की हत्या, लाश इलेक्ट्रिक-पंप बॉक्स में ठूंसी:शरीर के टुकड़े किए; भाई के कहने पर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर किया

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद शव के टुकड़े करके इलेक्ट्रिक पंप बॉक्स में ठूंस दिया। इसके बाद खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा। घटना जिले के शिराला तालुका के मंगले गांव की है। व्यक्ति की पहचान मंगेश चंद्रकांत कांबले के रूप में हुई है। घटना के वक्त वह नशे में था। खबर के मुताबिक चार दिन पहले ही मंगेश अपनी पत्नी प्राजक्ता और दो बच्चों के साथ मुंबई से अपने गांव मंगले आया था। वहां उसका भाई और मां पिछले 15 साल से किराये के मकान में रह रहे थे। सभी 27 मार्च को एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। किसी बात को लेकर प्राजक्ता और मंगेश के भाई नीलेश में बहस हुई। इसके बाद नीलेश घर से चला गया लेकिन मंगेश ने पत्नी प्राजक्ता की गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्चा बोला- पापा ने मम्मी को पीटकर कमरे में बंद किया
हत्या करने के बाद मंगेश ने पत्नी के शरीर के टुकड़े करके दूसरे में रखे मकान मालिक के इलेक्ट्रिक पंप बॉक्स में ठूंस दिया और कमरा बाहर से से बंद कर दिया। इसके बाद मंगेश ने अपने भाई नीलेश को फोन करके बताया कि वह शिराला जा रहा है और अपने भाई से कार लाने के लिए कहा। जब भाई नीलेश घर पहुंचा तो मंगेश का छह वर्षीय बेटा रो रहा था। नीलेश ने बच्चे से रोने का कारण पूछा। बच्चे ने बताया कि पापा-मम्मी का झगड़ा हुआ था। पापा ने मम्मी को पीटकर कमरे में बंद कर दिया। जब कमरा खोला गया तो पंप बॉक्स में प्राजक्ता की लाश मिली। इसके बाद भाई के कहने पर मंगेश पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर किया। अन्य 2 अन्य मामले देखें…पत्नी की हत्या कर सूटकेस में पैक की लाश कर्नाटक के बेंगलुरु के में 26 मार्च को पति ने पत्नी की हत्या के बाद उसकी लाश को सूटकेस में भरकर भाग गया। बेंगलुरु से पुणे पहुंचकर उसने अपने ससुरालवालों को फोन करके मर्डर की जानकारी दी। पुलिस ने 27 मार्च की शाम उसे पुणे से गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 मार्च को पति राकेश और पत्नी गौरी अनिल सम्बेकर के बीच काफी नोक-झोंक हुई। झगड़ा बढ़ने पर राकेश ने गौरी के पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद उसका गला रेत दिया। शव को सूटकेस डालकर बाथरूम में छोड़कर भाग गया। दंपती महाराष्ट्र के रहने वाले थे और दो साल पहले ही शादी हुई थी। दोनों हाल ही में बेंगलुरु शिफ्ट हुए थे। राकेश एक प्राइवेट आईटी कंपनी में काम करता था। जबकि गौरी मास कम्युनिकेशन से ग्रेजुएट थी और नौकरी तलाश रही थी। पूरी खबर पढ़ें… प्रेमी से बात करने पर मना किया तो पति को जहर दिया उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पत्नी ने पति की जहर मिली कॉफी पिला दिया। इसकी वजह यह थी कि युवक पत्नी को बॉयफ्रेंड से बात करने के लिए मना करता था। पुलिस ने बताया कि अनुज शर्मा (30) और पिंकी (28) की शादी 2 साल पहले हुई थी। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। इसके चलते पत्नी पिंकी मायके में रहती थी। 15 दिन पहले ही ससुराल आई थी। अनुजा का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… ———————————————————– हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु में श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला,30 टुकड़ों में मिली महिला की लाश बेंगलुरु में दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा केस सामने आया। यहां 21 सितंबर, 2024 को किराए के घर में रहने वाली 29 साल की महिला महालक्ष्मी की लाश मिली। उसके शव के 30 से अधिक टुकड़े करके फ्रिज में रखे गए थे। पूरी खबर पढ़ें… पति ने कराया था एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर का मर्डर; 5 गिरफ्तार, अस्पताल की HR से अफेयर था पटना के एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज की हत्या का 25 फरवरी को खुलासा हो गया। पुलिस के अनुसार सुरभि के पति राकेश रौशन उर्फ चंदन (34) ने मर्डर की साजिश रची थी। अस्पताल की 30 साल की महिला स्टाफ से राकेश का अफेयर चल रहा था। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *