महारास लीला भागवत कथा का हृदय है: शुक्ल

भास्कर न्यूज | बिर्रा जिला पंचायत सदस्य और सभापति मोहकुमारी साहू के निवास देवरानी (बिर्रा) में आयोजित पावन संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, साजा विधायक एवं भागवताचार्य राजेंद्र महराज, ईश्वर साहू और संगठन से जुड़े अन्य नेता मौजूद रहे। सभी ने व्यासपीठ पर विराजमान अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पं. रमेश शुक्ल (लखनऊ, उप्र) से आशीर्वाद प्राप्त किया। नारायण चंदेल ने कहा कि भागवत कथा से प्राप्त आध्यात्मिक संदेश जीवन को सद्मार्ग की ओर प्रेरित करता है। सांसद कमलेश जांगड़े ने भी कथा श्रवण कर व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया। मुख्य यजमान तीजूराम साहू व मोहकुमारी साहू परिवार ने सभी आगंतुक श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव, बाललीला, माखनचोरी, गोवर्धन पूजा और महारास लीला का विस्तार से वर्णन किया गया। कथावाचक आचार्य ने कहा कि महारास लीला भागवत का हृदय है और यहां गोपियां किसी महिला का रूप नहीं बल्कि ‘गो’ के स्वरूप का प्रतीक हैं। उन्होंने भागवत कथाओं में दिखाए जा रहे आडंबरयुक्त जीवंत झांकों का विरोध भी किया। सप्तम दिवस की कथा में श्रीकृष्ण‑रुक्मिणी मंगल विवाहोत्सव, सुदामा चरित्र और परीक्षित कथा का मनमोहक वर्णन किया गया। आज की कथा में अमर सुल्तानिया, कैलाश साहू, गगन जयपुरिया उपाध्यक्ष, सोनसाय देवांगन, गीता प्रसाद तिवारी, योगेश शर्मा, मनोज कुमार तिवारी, संपूर्णानंद मिश्रा, रितेश साहू, ईश्वर प्रसाद शुक्ला, पितांबर पटेल, अनिता अग्रवाल कार्यक्रम अधिकारी, संतोष कश्यप, निलांबर सिंह दाऊ, बबलू मैत्री, जितेंद्र तिवारी, चित्रभानू पांडेय, सुरेश चंद कर्ष, राघवेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *