महारुद्र यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा,मंत्रोच्चार व जयकारों से गूंजा क्षेत्र

महाशिवरात्रि सह मोतीझरना मेला के शुभ अवसर पर श्री श्री 108 महरुद्र यज्ञ सह भागवत ज्ञान कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंकज मिश्रा, केंद्रीय सचिव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा विधिवत किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ रहे थे। रास्ते भर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ और भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन प्रवचन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन पर धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों एवं झूलों की व्यवस्था भी की गई है, जिससे श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *