महावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ की तैयारियां हुई शुरू

भास्कर न्यूज|गुमला भरनो प्रखंड के अमलिया पंचायत अंतर्गत खरका गांव स्थित नवनिर्मित महाबीर मंदिर में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं।आगामी 7 से 9 मार्च 2026 तक होने वाले इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन और ध्वजस्थापन का कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया और मंदिर परिसर में ध्वजस्थापन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।इस अवसर पर गांव के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम में समिति के संरक्षक राधा सिंह और दामोदर सिंह ने कहा कि नवनिर्मित महाबीर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है।उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न वैदिक अनुष्ठान, हवन-पूजन और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर मुख्य यजमान दिनेश्वर सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना में शामिल हुए। वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष देवकुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य और ग्रामीण मिलकर तैयारी में जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *