महाशिवरात्रि की तैयारियों पर सीएलजी बैठक:हिंडौन सिटी के कोतवाली थाना परिसर में महाकाल नगर भ्रमण के रूट पर चर्चा हुई

हिंडौन सिटी में शनिवार को कोतवाली थाना परिसर में एक सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों और महाकाल नगर भ्रमण को लेकर चर्चा हुई। बैठक में एसडीएम हेमराज गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह और कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस दौरान गोरक्षा दल और महाकाल भक्त मंडल द्वारा महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाली पालकी यात्रा और महाकाल नगर भ्रमण के यात्रा मार्ग पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों को सद्भावपूर्ण वातावरण में शोभायात्रा निकालने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि शोभायात्रा रविवार दोपहर 12 बजे सेवा वारी मंदिर से शुरू होगी। यह नीम का बाजार, सराफा बाजार, डेम्प रोड और मुंसिफ कोर्ट के रास्ते होते हुए टीकाकुंड मंदिर पहुंचेगी। टीकाकुंड मंदिर में महाआरती के साथ यात्रा का समापन होगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। बैठक में आयोजन से जुड़े कान्हा उपाध्याय समेत कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *