महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी कल से शुरू

अमृतसर| शिवाला बाग भाइयां मंदिर ट्रस्टियों की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 11 जनवरी से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। यह प्रभातफेरियां 15 फरवरी तक चलेगी। शिवाला बाग भाइयां के ट्रस्टी और प्रधान जतिंदर अरोड़ा और महासचिव संजय अरोड़ा ने बताया कि पहले प्रभातफेरी माल एवेन्यू, रघुनाथ पुरा, जोशी कॉलोनी और हुकुम सिंह रोड में जाएगी। सुबह से लेकर 11:00 तक निकली जाने वाली प्रभातफेरी में सुंदर फूलों से सजी पालकी में चांदी के पंचमुखी शिवलिंग को सुशोभित किया जाएगा। ढोलकी थाप पर निकल जाने वाली प्रभात फेरी में भक्तजन बाबा भोलेनाथ का संकीर्तन करते हुए चलेंगे। बाबा भोलेनाथ की प्रभात फेरी का स्वागत लोगों द्वारा पुष्प वर्षा और आरती करके किया जाएगा। इसी दौरान बाबा को कई तरह के पकवान का भोग भक्तजन लगाएंगे। जिसका प्रसाद भक्तों में बांटा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *