जालंधर| प्राचीन श्री ढाब मंदिर मॉडल हाउस रोड बस्ती शेख में भक्तों की ओर से हवन श्रद्धापूर्वक किया गया। मुख्य सेवादार दिनेश शर्मा ने कहा कि जब व्यक्ति अपनों से विद्वान, गुणवान और अच्छे गुणों के संपर्क में आता है, तो उस व्यक्ति में अच्छे गुणों का विकास हो जाता है। भक्तों ने देवी-देवताओं को भोग लगाकर और भव्य आरती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां दिनेश शर्मा, सुमन शर्मा, चेतन शर्मा, रोहित शर्मा, मोहित शर्मा, राममूर्ति शर्मा, राकेश कुमार मौजूद रहे।


