महाशिवरात्रि को लेकर देवरी थाना में समिति की बैठक

देवरी | महाशिवरात्रि महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को देवरी थाना परिसर में थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू के नेतृत्व में शिव भक्तों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों से अपील की गई कि महाशिवरात्रि महोत्सव आपसी भाईचारे और समन्वय के साथ मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिप सदस्य बिमल कुमार सिंह, पूर्व मुखिया राजेन्द्र नारायण देव, श्रीराम गिरी, बालेश्वर राय, सत्यदेव गिरी, गौतम गिरी, विशेश्वर गिरी, मिथलेश गिरी, बीतेंद्र गिरी, अनिरुद्ध सिंह, मदन प्रसाद सिंह आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *