भास्कर न्यूज | अमृतसर महाशिवरात्रि को समर्पित शिव भक्तों द्वारा जागो यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बांके बिहारी गली से शुरू होकर चावला कॉलोनी, बोहड़ वाला शिवाला, जगदंबे कॉलोनी, कुंडे वाला खुह, विजयनगर और गोपाल मंदिर से होती हुई अपने निर्धारित स्थान पर संपन्न हुई। रास्ते में लोगों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में नंदी जी सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल थीं। नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमैन बालकृष्ण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सर्व धर्म एकता मंच के अनिल टंडन द्वारा साथियों सहित निकाली जा रही यह शोभायात्रा सराहनीय पहल है।


