महाशिवरात्रि पर्व: 12 ज्योतिर्लिंग की मनोरम झांकी ने लोगों का मोहा मन

भास्कर न्यूज | धमतरी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्यधाम सिविल लाइंस में शिवरात्रि महापर्व मनाया गया। जिलेवासियों के लिए दिव्य और मनोरम सहस्त्र ज्योतिर्लिंग एवं 12 ज्योतिर्लिंग की दर्शनीय झांकी दर्शनार्थ रखी गई थी। रविवार को झांकी का समापन हुआ। अतिथि समाजसेवी पं. राजेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा एवं प्रीतेश गांधी थे। अतिथियों ने दीप जलाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। पं. राजेश शर्मा ने कहा कि भगवान शिव के दर्शन से ही मानव जीवन के समस्त कलकंटक दूर होकर सुख, समृद्धि सुख शांति समृद्धि आ सकती है। सनातन धर्म में भगवान शिव की महिमा अनंत पर है। भोलेनाथ की जिस पर मेहरबानी होती है, वह जीवन में संपन्न और संपूर्ण बन जाता है। भाजपा नेता राजेंद्र शर्मा ने भगवान शिव के भारतवर्ष में विभिन्न द्वादश ज्योतिर्लिंगम की महत्ता को विस्तार से बतलाते हुए भोलेनाथ शिव बाबा के भक्तों पर बरसाए अनेक प्रसंगों को वक्तव्य के माध्यम से बताया। प्रीतेश गांधी ने भारत की धार्मिक संस्कृति में देवी देवताओं में विशेष भगवान शिव के वरदानों एवं कृपा का गुणगान किया। रहस्य को समझाया: ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने परमपिता परमात्मा शिव को कल्याणकारी निरूपित करते हुए महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को विस्तार से समझाया कि भगवान शिव सर्वात्माओं के परमपिता है। सृष्टि में अपने सर्व आत्माओं का कल्याण करना उनका महान कर्तव्य है। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *