भखारा/कोर्रा| महाशिवरात्रि पर शिवधाम कौही में मेला का आयोजन किया गया। कौहेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए बड़ी संख्या में भोलेनाथ के भक्त दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं। कौही का महादेव, स्वयंभू शिवलिंग है। दूर-दूर से लोग यहां मन्नत लेकर आते हैं।


