महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को राजधानी भोपाल में किन्नर धर्म सम्मेलन आयोजित हुआ। आयोजन में देश की पहली किन्नर शंकराचार्य के रूप में हिमांगी सखी का पट्टाभिषेक किया गया। आयोजकों के अनुसार राजस्थान के पुष्कर पीठ का चयन देश की पहली किन्नर शंकराचार्य पीठ के रूप में किया गया है। कार्यक्रम में किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह घोषणा की गई। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के प्रतिनिधि, संत-महात्मा और विभिन्न राज्यों से आए अनुयायी मौजूद रहे। 60 धर्मांतरित किन्नरों की ‘घर वापसी’ का दावा आयोजकों ने सम्मेलन के दौरान धर्म परिवर्तन कर चुके 60 किन्नरों की ‘घर वापसी’ कराए जाने का भी दावा किया। मंच से कहा गया कि मुस्लिम बने कुछ किन्नरों ने शुद्धिकरण की प्रक्रिया के साथ पुनः हिंदू धर्म स्वीकार किया। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। 4 जगद्गुरु और 5 महामंडलेश्वर घोषित सम्मेलन में किन्नर परंपरा के अंतर्गत 4 जगद्गुरुओं और 5 महामंडलेश्वरों की घोषणा भी की गई। किन्नर शंकराचार्य का का पुष्कर पीठ होगा देश की पहली किन्नर शंकराचार्य हिमांगी सखी मां वैष्णो किन्नर अखाड़ा की प्रमुख हैं और किन्नर समाज की धार्मिक नेतृत्वकर्ता के रूप में जानी जाती हैं। वे पहली किन्नर भागवत कथा वाचक भी हैं। मूल रूप से मुंबई से संबंध रखने वाली हिमांगी सखी मां का वर्तमान पीठ पुष्कर होगा। वे इसके पहले महामंडलेश्वर और जगतगुरु के पद पर भी रह चुकी हैं। इसके पश्चात उन्हें शंकराचार्य की उपाधि प्रदान की गई, वे देश की पहली किन्नर शंकराचार्य बनीं। कार्यक्रम में घोषित जगद्गुरु कार्यक्रम में घोषित महामंडलेश्वर ये था विवाद गौरतलब है कि हाल के दिनों में भोपाल में किन्नर समुदाय के भीतर धर्म परिवर्तन और गद्दी विवाद को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला है। इसी क्रम में महाशिवरात्रि पर आयोजित इस सम्मेलन और पट्टाभिषेक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


