कोरबा जिले के ऐतिहासिक नगरी पाली में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। इस दौरान शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया। शाम करीब 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में शिव आरती और दीपोत्सव ने मनमोहक वातावरण निर्मित किया। पाली के ऐतिहासिक शिव मंदिर और सरोवर के चारों ओर दीपों की जगमगाती रोशनी ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। यह दो दिवसीय महोत्सव 15 और 16 फरवरी तक ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत का भव्य संगम देखने को मिलेगा। बॉलीवुड गायकों ने दी शानदार प्रस्तुतियां महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बॉलीवुड गायक मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल और सलमान अली ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। वहीं छत्तीसगढ़ी कलाकार दीपक साहू और ऋषिराज पांडेय भी छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में कठपुतली नृत्य भी प्रमुख आकर्षण रहेगा। युवाओं के लिए साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 15 फरवरी को साइकिल रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। मंत्री लखन लाल देवांगन रहे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, श्रम, उद्योग, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन दीपोत्सव के मुख्य अतिथि रहे। उनके मुख्य आतिथ्य में गंगा आरती और धूप आरती के साथ धार्मिक माहौल निर्मित हुआ। मंदिर में पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना मंत्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने पाली के ऐतिहासिक मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।


