महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर के आराधना हॉल में हुए इस भक्ति कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भजन-कीर्तन की मधुर धुनों ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर और अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने किया। कलाकारों ने दी भक्ति प्रस्तुतियां यह भव्य सांस्कृतिक आयोजन संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम शिवलाल शाक्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए हर-हर महादेव के जयकारे लगाए और पूरे मंदिर परिसर में भक्ति की गूंज सुनाई दी।


