लुधियाना| महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चंडीगढ़ रोड पर भव्य लंगर का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पार्षद अरुण कुमार और वार्ड नंबर 21 से करन ननचाहल, वार्ड नंबर 19 से पार्षद निधि गुप्ता तथा सेक्टर 32 से पूर्व पार्षद उमेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना की। लंगर का उद्घाटन अवतार गैस के मालिक गौरव हांडा की माताजी मंजू हांडा द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर गौरव हांडा, शिवम हांडा, रिद्धि हांडा, दीपा, शिवा, राजू, तनु, प्रीत सेठी, मेकी प्रधान, गगन, प्रिंस कैप्टन, कक्कड़, जिनेश वर्मा, बंटी भाप्पा, गुरमीत सिंह, पायल और वर्मा जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


