अमृतसर| महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन के सामने लंडा बाजार मार्केट में सोमवार को भंडारा लगाया। मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों ने पूजा अर्चना करके पवित्र ज्योति जलाई। इसके बाद गुलशन प्रधान ने महादेव को भोग लगाकर भंडारा शुरू किया। जिसमें सुशील कुमार, बावा, अंग्रेज शर्मा, गौतम पुरी समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।


